diwali horizontal

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने जीएसटी सुधारों पर सकारात्मक उम्मीद जताई

0 94

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने जीएसटी सुधारों पर सकारात्मक उम्मीद जताई

लखनऊ: उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी सुधारों और प्रस्तावित नई व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए शीघ्र ही जीएसटी के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम की उम्मीद जताई है। यह चर्चा मंडल के प्रदेश कार्यालय में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित की गई।चर्चा के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि देश में जीएसटी लागू होने के समय से ही सिंगल जीएसटी की कल्पना की जा रही थी। वर्तमान में कई स्लैब होने के कारण जनता और व्यापारी दोनों भ्रमित हैं। प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संकेतों और प्रस्तावित नई जीएसटी व्यवस्था में केवल दो स्लैब बनाए जाने के प्रस्ताव को व्यापारियों और आम जनता दोनों के लिए लाभकारी बताया गया।प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि यदि जीएसटी परिषद इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है तो न केवल वर्तमान में बल्कि भविष्य में भी जनता और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि वस्तुओं की कीमतों में कमी होगी और खपत बढ़ेगी। उन्होंने यह भी बताया कि एकल दर वाले जीएसटी की दिशा में कदम बढ़ाने से भविष्य में भारत सिंगल जीएसटी की ओर बढ़ सकता है, जिससे व्यापारिक वातावरण और सरल होगा।इस चर्चा में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मो. अफजल, प्रदेश नगर महामंत्री राजीव शुक्ला, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल हसन और नगर उपाध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.