diwali horizontal

संगठन समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित, भारी संख्या में नेताओं ने अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण की

0 79

संगठन समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित, भारी संख्या में नेताओं ने अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण की


लखनऊ: प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा के लिए आयोजित संगठन समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।बैठक में मंच पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आशीष पटेल, प्रदेश अध्यक्ष आर. पी. गौतम, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओ. पी. कटियार, राष्ट्रीय महासचिव राम नयन पटेल, जमुना प्रसाद सरोज और नागेंद्र सिंह पटेल, राष्ट्रीय सचिव विनोद गंगवार और गिरजेश पटेल, सदस्य पिछड़ा आयोग रमेश चंद्र कुंडे, बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष हौसला प्रसाद पाल, महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा, विधि मंच के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद पटेल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।मंचासीन विधायकगणों में डॉ. सुरभि, सरोज कुरील, रश्मि आर्या, जय कुमार सिंह जैकी, अविनाश चन्द्र द्विवेदी, जीत लाल पटेल, रामनिवास वर्मा, डॉ. आर. के. पटेल, डॉ. सुनील पटेल, रिंकी कोल, सफीक अहमद अंसारी सहित विभिन्न मंचों के प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल रहे।बैठक में पार्टी की मजबूती और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गंगास्वर प्रसाद मौर्य, अभय गुप्ता, दुर्गेश शुक्ला, संदीप श्रीवास्तव, दुर्गा निषाद, शुभम शर्मा, परमानन्द पटेल, राहुल तिवारी, इकरा आर्य, अशोक कुमार सोनी, मयंक वर्मा, यश ठाकुर सहित भारी संख्या में नेताओं ने अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण की।सम्मेलन में शामिल नेताओं ने संगठन की मजबूती, जनाधार बढ़ाने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की नीतियों, उद्देश्यों और आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.