diwali horizontal

भारत और उत्तर प्रदेश शिया सुन्नी दंगे की आग में झुलसाने को तैयार है अंतर्राष्ट्रीय साज़िश!

0 69

भारत और उत्तर प्रदेश शिया सुन्नी दंगे की आग में झुलसाने को तैयार है अंतर्राष्ट्रीय साज़िश!

इंडिया Live News:भारत और विशेषकर उत्तर प्रदेश शिया सुन्नी दंगे की आग में झुलसाने को तैयार है अंतर्राष्ट्रीय साज़िश!

LIU और पुलिस प्रशासन सो रहा है और सोशल मीडिया के ज़रिए चिंगारी लगाई जा चुकी है।

मेरी पूरे भारत के शिया और सुन्नी नौजवानों से अपील है की बेहद समझदारी से काम लें और याद रखें की आप कब इस्तेमाल हो गए आप को पता भी नहीं चलेगा।

आपसी सौहार्द क़ायम करने का वक्त है और किसी भी हिमाक़त की कोई गुंजाइश नहीं है। अभी हाल में ही लखनऊ के एक सुन्नी लड़के की अरेस्टिंग हुई आप ख़ुद देखे की उसकी मदद के लिए कोई सुन्नी लीडर नहीं निकला वहीं कानपुर में एक शिया लड़का अरेस्ट हुआ मगर उसकी मदद को भी कोई शिया रहनुमा सामने नहीं आया।

आप कब शिकार हो जाएगे बहुत बड़ी राजनीति का आप को पता भी नहीं चले गा। इस लिए बराएकरम किसी भी हिमाक़त से दूर रहे और कहीं भी जज्बाती ना हों।

हर महुल्ले में इत्तेहाद कमेटियाँ क़ायम करें और जो भी एक दूसरे के ख़िलाफ़ टिप्पड़ी करें वो इत्तेहाद कमेटियाँ ख़ुद उस मामले को हल करें।

इमाम ख़ामीनाई का हालिया फ़तवा आया है जिसमे शियों से सख़्त ताक़ीद की गई है कि वो सुन्नी समुदाय के मुक़द्दस नामो की तौहीन किसी भी हालत में ना करें।

हमारे सुन्नी भाइयों को भी शिया समुदाय के मुक़द्दस शक़्सियतों का सम्मान करना ज़रूरी है लहज़ा हज़रत ए अबू तालिब अस०को काफ़िर कहना बंद करें।

सारा झगड़ा यही से शुरू होता है इस लिए एक दूसरे के समाज पर अरोप प्रत्यारोप को पूरी तरह रोकना होगा। इस मैसेज को अपने सभी शिया सुन्नी भाइयों को शेयर करे।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.