diwali horizontal

अखिलेश यादव का आरोप: भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर युवाओं का भविष्य किया खराब

0 84

अखिलेश यादव का आरोप: भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर युवाओं का भविष्य किया खराब

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों ने छात्रों और नौजवानों का भविष्य चौपट कर दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ ऐसा खिलवाड़ पहले कभी नहीं देखा गया जैसा कि वर्तमान सरकार में हो रहा है।अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में एसआईआर की तर्ज पर टीआईआर (थ्रो इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट) लाने का आदेश दिए जाने से स्पष्ट है कि शासन स्वयं अपनी विफलताओं को छिपाना चाहता है। उन्होंने मांग की कि सभी विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलरों की भी जांच हो, क्योंकि कई ऐसे पदाधिकारी संगी साथियों की सिफारिश से पदों पर बैठे हैं। साथ ही विश्वविद्यालयों में वित्तीय अनियमितताओं, परीक्षा घोटालों, आरक्षण घपलों, नॉट फाउंड सूटेबल (एन.एफ.एस.) का पीडीए के खिलाफ हथियार की तरह इस्तेमाल किए जाने, मान्यता और प्रवेश प्रक्रिया की गड़बड़ियों, छात्रवृत्ति योजनाओं में घपलों, फर्जी डिग्री विवादों और निजी विश्वविद्यालयों में लगे काले धन की जांच की मांग की।उन्होंने कहा कि जांच की निष्पक्षता, विश्वसनीयता और पारदर्शिता का आदर्श तभी प्रस्तुत होगा जब जांच वहीं से शुरू की जाए जहाँ से शासन का संचालन होता है—यानी मुख्यमंत्री कार्यालय से। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार के एजेंडे में शिक्षा, नौकरी और रोजगार शामिल नहीं हैं। यदि ऐसा होता तो प्रदेश में 27 हजार प्राथमिक विद्यालय बंद नहीं किए जाते। सरकार गरीबों के बच्चों को शिक्षा से दूर रखना चाहती है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं से झूठे वादे कर उन्हें गुमराह कर रही है, जबकि नौजवान अब उसकी असलियत समझ चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में युवा शक्ति भाजपा को सत्ता से हटाकर अपने साथ हुए अन्याय, अत्याचार और अपमान का हिसाब लेगी।यह बयान शिक्षा व्यवस्था में सुधार, युवाओं के भविष्य और पारदर्शी शासन की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी की राजनीति को तेज करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी ने इसे छात्र हितों की रक्षा का मुद्दा बनाते हुए आगामी चुनाव में भाजपा की नीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.