diwali horizontal

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 15वां दीक्षांत समारोह: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मेधावियों को 40 पदक प्रदान किए

0 82

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 15वां दीक्षांत समारोह: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मेधावियों को 40 पदक प्रदान किए

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के कलामण्डपम् प्रेक्षागृह में आयोजित 15वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को 40 पदक प्रदान किए और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रमुख भूमिका होगी।मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि वैश्विक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश तभी विकसित होगा जब हर जनपद और प्रदेशवासी इसमें सक्रिय योगदान देंगे।दीक्षांत समारोह में पर्यटन मंत्री ने मेधावियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक वितरित किए। 40 पदकों में 25 स्वर्ण, 7 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं। पदक प्राप्त करने वालों में अंशिका कटारिया (एमपीए कथक नृत्य) को 8 पदक, वैभवी (एमपीए) को 2 रजत पदक, अभय सिंह (एमपीए गायन) को 4 पदक, शीवम कुमार (बीपीए तबला) को 5 पदक, स्वर्णिर्मा वर्मा (बीपीए गायन) को 5 पदक, शिवंाशी श्रीवास्तव (बीपीए गायन) को 2 पदक, याशिका गौड़ (एमपीए गायन) को 1 पदक, अन्य प्रतिभागियों को भी पदक प्रदान किए गए।साथ ही 9 शोधार्थियों को वर्ष 2025 के लिए पीएचडी की उपाधि दी गई। इनमें रश्मि उपाध्याय, अमिता चौहान, पूजा द्विवेदी, शिवरूचि सिंह, अस्मिता श्रीवास्तव, अर्चना तिवारी, मंजू मलकानी, शैलजा शुक्ला और उपास्ना दीक्षित शामिल हैं।दीक्षांत समारोह की शुरुआत शोभा यात्रा से हुई और इसके पश्चात राष्ट्रगीत और विश्वविद्यालय के कुलगीत का गायन छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर मांडवी सिंह ने विश्वविद्यालय के इतिहास और उपलब्धियों की जानकारी दी और संस्थापक को श्रद्धासुमन अर्पित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य मंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं की उत्कृष्टता और योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेटियों को मौका मिले तो वे नई ऊँचाइयां छू सकती हैं। समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल वर्चुअली उपस्थित रहीं।इस अवसर पर हरदोई जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों को किट वितरित की गई और सीडीओ हरदोई सान्या छाबड़ा को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सृष्टि धवन ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.