diwali horizontal

लखनऊ में दो दिन के बीच जबरदस्त बारिश के आसार।

0 441

लखनऊ में दो दिन के बीच जबरदस्त बारिश के आसार।

पिछले कई दिनों से उमस ने परेशान कर रखा है। मौसम विभाग ने दो दिन बाद राहत मिलने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 सितंबर को राजधानी में मध्यम या तेज बारिश हो सकती है।

सोमवार की शाम या रात में बूंदाबांदी की भी संभावना बन रही है।

 

आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को राजधानी के आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। देर शाम से रात तक बादल छिटपुट बारिश कर सकते हैं। इससे तापमान में गिरावट होगी और उमस से थोड़ी राहत मिल सकती है। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को अच्छी बारिश होने के आसार हैं। शनिवार के मुकाबले रविवार को तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। ऐेसे में लोग पूरे दिन उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। आसमान में कुछ देर के लिए बादल आए तो,

मगर बिना बरसे ही चले गए। रविवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.