
मैनेजर ने युवती से स्कूटी के नाम पर हड़पे 50 हजार।
लखनऊ। इंदिरा नगर निवासी स्वाति शुक्ला ने ओला शोरूम के सेल्स मैनेजर और मैनेजर पर स्कूटी के नाम पर 50 हजार हड़पने का आरोप लगाते हुए गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

उनके मुताबिक उन्होंने 24 अगस्त को गोमती नगर में कैप्टन मनोज कुमार पांडेय चौराहे के पास स्थित ओला शोरूम से स्कूटी बुक कराई थी। उन्होंने सेल्स मैनेजर राहुल यादव को 50 हजार दिए थे। राहुल ने उनसे छह सितंबर को स्कूटी की डिलीवरी करने को कहा था। सात सितंबर को जब वह शोरूम पहुंचीं तो स्कूटी का हॉर्न काम नहीं कर रहा था। इस पर उन्होंने स्कूटी लेने से मना करते हुए ओला कंपनी को मेल किया था। स्वाति का आरोप है जब वह 12 सितंबर को दोबारा उसी शोरूम में गईं तो मैनेजर अभिजीत ने उन्हें दूसरी स्कूटी और रकम लौटाने से मना कर दिया। विरोध पर आरोपी ने उन्हें धमकाया और अभद्रता की।पीड़िता ने गोमतीनगर थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।