diwali horizontal

दुबग्गा रोड पर बनेगा बाईपास फ्लाईओवर।

0 91

 दुबग्गा रोड पर बाईपास बनेगा   फ्लाईओवर।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को जाम से बचने के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है। उन तमाम इलाकों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए योजनाएं लागू की जा रही है, जहां इस समय जाम से लोगों को तकलीफें झेलनी पड़ रही हैं। इसी क्रम में दुबग्गा चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण की योजना तैयार की गई है। लखनऊ-हरदोई रोड के इस चौराहे पर 1800 मीटर से अधिक लंबे फ्लाईओवर के निर्माण से इलाके में जाम  की समस्या से निजात मिलेगी। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे, कानपुर रोड और आईआईएम रोड से आने वालों का समय भी बचेगा।

सेतु निर्माण निगम ने बनाई योजना

सेतु निगम ने योजना को अपनी कार्ययोजना में शामिल किया है। साथ ही, निर्माण के लिए खाका तैयार कर लिया गया है। योजना को लागू किए जाने में आने वाले खर्च का बुरा तैयार कर धनराशि की स्वीकृति के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। सरकार की मंजूरी मिलते ही इस योजना पर काम शुरू कराए जाने की तैयारी चल रही है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की पहल

लखनऊ के दुबग्गा चौराहे पर आगरा एक्सप्रेसवे, कानपुर रोड, आईआईएम रोड समेत अन्य इलाकों से आने वाले वाहनों के कारण भारी ट्रैफिक का दबाव रहता है। इससे यहां जाम की स्थिति हमेशा बनी रहती है। कई बार जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलती है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को संसद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने उठाया।

 

लोगों की इस समस्या को दूर करने के लिए संसद में दुबग्गा चौराहे पर एक फ्लावर बनाने का प्रस्ताव रखा। उनके प्रस्ताव को सेतु निगम ने अपनी कार्ययोजना में शामिल किया। इसके बाद फ्लाईओवर निर्माण के लिए खाका तैयार कर धनराशि स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा गया है।

तीन लेन का होगा फ्लाईओवर

दुबग्गा के पास बनने वाला फ्लावर तीन लेने का होगा। यह 1811.72 मीटर लंबा होगा। सेतु निगम ने निर्माण के लिए जो खाका तैयार किया है, उसके अनुसार इसकी लागत 370.60 करोड़ रुपये प्रस्तावित है। पुल की चौड़ाई 30 मीटर से अधिक होगी। यह कानपुर बाइपास से दुबग्गा होते हुए आईआईएम की तरफ जाएगा।

4 लाख लोगों को फायदा

दुबग्गा फ्लाईओवर के निर्माण से करीब 4 लाख से अधिक लोगों को फायदा पहुंचाने का अनुमान है। दुबग्गा चौराहे पर कानपुर बाइपास, हरदोई, सीतापुर, मलिहाबाद, चौक, बुद्धेश्वर चौराहा, आगरा एक्सप्रेसवे, कानपुर रोड, आईआईएम रोड से आने वाले वाहनों के कारण अधिकतर समय जाम जैसी स्थिति रहती है। फ्लाईओवर का निर्माण होने से ये मार्ग सीधे इससे जुड़ेंगे। इससे ट्रैफिक सिस्टम में सुधार आ जाएगा। चौराहे पर जाम जैसी स्थिति से लोगों को राहत मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.