diwali horizontal

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में भीषण एक्सीडेंट।

0 114

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में भीषण एक्सीडेंट।

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में कानपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर थाना टूंडला क्षेत्र के आगरा रोड पर स्थित FH मेडिकल कॉलेज के सामने एक तेज रफ्तार क्रेटा कार सफाई वाहन से टकरा गई। इस हादसे में कार में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे कार आग का गोला बन गई। हादसे में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

पुलिस का बयान

थाना टूंडला के इंस्पेक्टर अंजीश कुमार ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार कूड़ा उठाने वाली गाड़ी से टकराई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस घायलों से हादसे के बारे में और जानकारी जुटा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.