diwali horizontal

दीपोत्सव पर इस बार 1251 महाआरती का बनेगा विश्व रिकॉर्ड, राम की पैड़ी पर जलेंगे 26 लाख दीये

0 84

दीपोत्सव पर इस बार 1251 महाआरती का बनेगा विश्व रिकॉर्ड, राम की पैड़ी पर जलेंगे 26 लाख दीये।

Ayodhya News: दीपोत्सव पर इस बार 1251 अर्चक एक साथ सरयू की महाआरती कर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 2024 के दीपोत्सव में 1100 अर्चकों ने एक साथ सरयू की महाआरती कर विश्व कीर्तिमान रचा था।

अयोध्या का विश्व प्रसिद्ध दीपोत्सव 19 अक्तूबर को अपने ही दो विश्व रिकॉर्ड को तोड़ कर नया इतिहास रचेगा। इसमें राम की पैड़ी के घाटों पर 26 लाख दीप एक साथ प्रज्ज्वलित करने के साथ सरयू की महाआरती भी शामिल है। रामनगरी में सरयू के तट पर प्रतिदिन 5100 बत्ती की महाआरती होती है।

इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक शामिल होते हैं। रामलला के दर्शन के लिए आने वाले कई विशिष्ट मेहमान भी महाआरती का हिस्सा बनते रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.