diwali horizontal

यातायात प्रभारी पर जबरन वसूली का आरोप, व्यापार मंडल ने हटाने की उठाई मांग।

0 57

यातायात प्रभारी पर जबरन वसूली का आरोप, व्यापार मंडल ने हटाने की उठाई मांग।

 

(सिटीज़न वॉयस: महताब खान: रायबरेली रिपोर्टर)

रायबरेली अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा इकाई ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर यातायात प्रभारी इन्द्रप्रताप सिंह को पद से हटाने की मांग की है। आरोप लगाया गया है कि 20 सितम्बर 2025 को शहर के प्रमुख बाजारों सुपर मार्केट, घंटाघर, सब्जी बाजार और स्टेशन रोड—पर तैनात यातायात पुलिस टीम ने व्यापारियों से जबरन वसूली की।

 

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से व्यापारी वर्ग भयभीत और आक्रोशित है। व्यापारियों का कहना है कि पहले से ही महंगाई और मंदी की मार झेल रहे बाजार पर इस तरह का दबाव असहनीय है। मंडल ने मांग की है कि दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और यातायात प्रभारी को तत्काल पद से हटाया जाए। चेतावनी दी गई है कि अगर जल्द ही समाधान नहीं निकला तो व्यापारी आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.