diwali horizontal

इन जिलों को बड़ी खुशखबरी; यूपी में बनेगी 18KM लंबा सड़क।

0 53

इन जिलों को बड़ी खुशखबरी; यूपी में बनेगी 18KM लंबा सड़क।

नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-145 को एक आधुनिक और सुव्यवस्थित आवासीय सेक्टर के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़े कदम उठा रहा है। इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू होने वाली हैं, जिनमें सबसे अहम है लगभग 18 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण।

बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नई सड़क

 

सेक्टर-145, जो नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पास स्थित है, वहां जाम की समस्या को देखते हुए एक लंबी सड़क का प्रस्ताव लाया गया है। यह सड़क न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि आसपास के सेक्टरों को भी बेहतर जोड़ने में सहायक होगी। निर्माण कार्य अगले महीने के अंत तक शुरू होने की संभावना है।

विकास की दिशा में तेजी

 

इस परियोजना को गति देने के लिए टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। तकनीकी बोली खुल चुकी है और अब वित्तीय बोली (फाइनेंशियल बिड) खोलने की तैयारी चल रही है। उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ हफ्तों में निर्माण एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा और काम तेजी से शुरू होगा।

 

24 करोड़ की लागत, जल्द पूरी होगी सड़क

 

करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क चार से पांच महीनों में पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। यह परियोजना सेक्टर-145 को एक बेहतर और सुव्यवस्थित रूप देगी।

 

किसानों को मिलेगा मुआवजा भूखंड

 

सेक्टर-145 के विकास के साथ-साथ किसानों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। यहां 2200 से अधिक किसानों को उनके अधिग्रहित भू-भाग के बदले 5 प्रतिशत भूखंड दिए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.