diwali horizontal

KGMU में जूनियर डॉक्टरों ने OPD बंद कराई।

0 110

KGMU में जूनियर डॉक्टरों ने OPD बंद कराई।

KGMU News:

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में बुधवार को एक बार फिर जूनियर डॉक्टरों ने हंगामा शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में जूनियर डॉक्टर करीब 10 बजे न्यू OPD ब्लॉक पहुंचे।

रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पर्चा बनने की प्रक्रिया बंद करा दी। इस दौरान वी वॉन्ट जस्टिस के नारे लगाए।

दरअसल, बीते शनिवार देर रात ट्रॉमा सेंटर के ऑर्थो OPD के बाहर नर्सिंग स्टाफ और जूनियर डॉक्टरों के बीच हुई मारपीट की घटना अब बड़े विवाद का रूप ले चुकी है। घटना के बाद नर्सिंग स्टाफ की तरफ से 9 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों पर FIR दर्ज कराई गई थी। बाद में जूनियर डॉक्टर की तरफ से भी क्रॉस FIR हुई।

KGMU प्रवक्ता और डीन डॉ.केके सिंह ने बताया- 9:30 बजे तक सभी मरीजों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। मरीजों के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत सुबह 8:00 बजे से होती है। नवरात्र के चलते मरीजों की संख्या आम दिनों की अपेक्षा थोड़ी कम है।

 

किसी भी मरीज को बिना उपचार के वापस नहीं जाना पड़ेगा। ओपीडी पर सुबह से ही सीनियर डॉक्टर सभी फैकल्टी मेंबर और सीनियर डॉक्टर मौजूद हैं। इस लिए इलाज में कहीं कोई समस्या नहीं है। मैं खुद मौके पर जा रहा हूं, जूनियर डॉक्टरों से बात करूंगा। जरूरत पड़ी तो सख्त कार्रवाई भी होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.