diwali horizontal

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया नवरात्रि-­दशहरा विशेष परिधानों की प्रदर्शनी का उद्घाटन

0 78

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया नवरात्रि-­दशहरा विशेष परिधानों की प्रदर्शनी का उद्घाटन

लखनऊ: नवरात्रि और दशहरा के शुभ अवसर पर न्यू क्राफ्ट सिल्क इंडिया द्वारा कैसरबाग स्थित सफेद बारादरी में स्पेशल पार्टी वियर परिधानों की प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर इस नौ दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी 25 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें देशभर से आए बुनकरों और डिजाइनरों की कृतियां प्रदर्शित की गई हैं।शुभारंभ समारोह में आयोजक मानस आचार्य और जावेद मकसूद ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन करते हुए परिधानों और हैंडलूम उत्पादों की विशेषताओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि त्यौहारों के मौके पर महिलाओं के लिए एक ही छत के नीचे विविध परिधानों की उपलब्धता सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी और बुनकरों को बढ़ावा देना हम सबकी जिम्मेदारी है और इस प्रकार के आयोजन बुनकरों को बड़ा मंच प्रदान करते हैं।प्रदर्शनी में 100 प्रतिशत शुद्ध प्राकृतिक रेशों जैसे रेशमी, कपास और लिनन से बने परिधान आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इनमें बनारसी, तस्सर, कांथा, गढ़वाल, चंदेरी, महेश्वरी, कोटा, जयपुर बगरू प्रिंट्स, बेंगलुरु क्रेप सिल्क्स, कलमकारी, कांचीपुरम, पोचमपल्ली इक्कत, वेंकटगिरी, नारायणपेट, उप्पादा जामधानी, पैठानी, कोलकाता बुटीक, चंपा कोसा साड़ियां और विविध कॉटन ड्रेस मटेरियल व लाइफस्टाइल गारमेंट्स शामिल हैं।विभिन्न राज्यों से आए बुनकरों के अनूठे उत्पाद इस प्रदर्शनी में लखनऊवासियों को न सिर्फ किफायती दामों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, बल्कि परंपरागत भारतीय कला व शिल्प का भी अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.