
ऐशबाग में सफाई कर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ।
लखनऊ नगर निगम के ऐशबाग जोन -2 में बृहस्पतिवार को स्वच्छता कर्मियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) और एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित शिविर में 210 सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।