
बिहार में कई भाजपा नेता आर जे डी में शामिल।
इंडिया Live:बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बीते 24 घंटों में वायरल हुई एक तस्वीर ने सियासत में हड़कंप मचा दिया। इस तस्वीर में पूर्व मंत्री बृज किशोर बिंद और पूर्व विधायक निरंजन राम तेजस्वी यादव के साथ नजर आए। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि बीजेपी को कैमूर क्षेत्र में बड़ा झटका लग सकता है। ठीक वैसा ही हुआ।
बृजकिशोर बिंद ने बीजेपी का साथ छोड़कर आरजेडी का दामन थाम लिया है। वहीं, निरंजन राम ने अभी तक आरजेडी में शामिल नहीं हुए हैं लेकिन वे भी जल्द लालू यादव की पार्टी में शामिल हो सकते हैं। जानिए दोनों नेताओं ने दल क्यों बदला और उनका राजनीतिक सफर क्या रहा।