diwali horizontal

नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए फूंका गया बिगुल

0 322

लखनऊ : राजधानी में डेमोक्रेसी डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा संचालित मिशन मोदी अगेन पीएम की कार्यशाला आयोजित की गई जिसका शुभारंभ संगठन के संरक्षक विंध्यवासिनी कुमार ,राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राम गोपाल काका व प्रदेश अध्यक्ष अजय दीप सिंह ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया। बात दें कि इस कार्यक्रम में काशी प्रान्त युवा मोर्चा के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह व काशी प्रान्त युवा के महामंत्री अर्पित सिंह ने भी शिरकत की

इस दौरान दोनों ने ही राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को सम्मनित भी किया। आपको बता दें कि मिशन मोदी अगेन के तहत उत्तर प्रदेश के 50 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथों पर सक्रियता मिशन मोदी का लक्ष्य है, इस मुहिम के दौरान हर बूथ पर दोबारा सत्ता वापसी का संदेश दिया जाएगा इस संदेश में 2022 के लिए लक्ष्य का जिक्र होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.