diwali horizontal

डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा ;दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत!

0 101

डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा ;दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत!

रायबरेली: रायबरेली में सोमवार को तेज रफ्तार और लापरवाही ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बेड़ारु चौराहे के पास एक डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। भीषण टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर इतनी तेज रफ्तार में था कि चालक नियंत्रण नहीं रख सका और सीधे सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी।

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो युवकों ने वहीं पर दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों की मदद से तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे की सूचना पाकर शिवगढ़ पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है, हालांकि चालक मौका पाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, जबकि मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.