
परिवार परामर्श केन्द्र ने सुलझाया आपसी परिवारिक विवाद; पुलिस ने किया प्रयास टूटने से बच गए तीन परिवार
परिवार परामर्श केन्द्र ने सुलझाया आपसी परिवारिक विवाद; पुलिस ने किया प्रयास टूटने से बच गए तीन परिवार
सिटीजन वॉयस बहराइच संवाददाता :अतहर मेहदी
बहराइच: जनपद में आवेदिका द्वारा आपसी पारिवारिक विवाद के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष सुलह हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र को निर्देशित किया गया। परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुनकर-समझकर द्वितीय पक्ष से सम्पर्क करके उन्हें पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया तथा दोनों पक्षों को समझाया गया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों पक्षों द्वारा भविष्य में आपस में लड़ाई-झगड़ा न करने तथा परिवारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए खुशी-खुशी साथ रहने की बात कही गयी।

आपसी सुलह होने पर दोनों पक्षों को एक दूसरे के साथ आपस में सामंजस्य स्थापित कर परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने हेतु सलाह दी गयी।इस समझौता कराने वाली टीम में उ०नि० रमाशंकर मिश्रा म0हे0का0 संगीता यादव म0आ0 गिरजावती यादव म0का0 सविता मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।