diwali horizontal

मेदांता अस्पताल द्वारा बहराइच में हृदय रोग ओ.पी.डी. की शुरुआत!

0 83

मेदांता अस्पताल द्वारा बहराइच में हृदय रोग ओ.पी.डी. की शुरुआत!

हमारा लक्ष्य हृदय रोगियों को सही समय पर मिले उपचार और सही सलाह=डॉ. माहिम सरन
बहराइच: जनपद में अब हृदय रोग जैसी समस्याओं के लिए हर बार किसी बड़े शहर या राजधानी जाने से मिलेगा छुटकारा।अब इलाज के लिए परिवार आर्थिक और मानसिक दबाव झेलने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। अगर पीड़ित को अपने शहर में ही हृदय की बीमारियों से बचाव और इलाज की प्राथमिक सुविधा मिल जाए तो वे बहुत सारी मुश्किलों से बच सकते हैं। बहराइच व आसपास के लोगों को यहीं हृदय रोग का सबसे बेहतर इलाज मिल सके इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए मेदांता अस्पताल ने शनिवार को बहराइच में हृदय रोग ओ.पी.डी. की शुरुआत की। इस ओपीडी का संचालन गंभीर क्लीनिक, हनुमान पुरी कॉलोनी, रेलवे स्टेशन रोड, बहराइच में किया जाएगा।
इस ओ.पी.डी. में मेदांता के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. माहिम सरन, डायरेक्टर, हृदय रोग विभाग, मरीजों को सलाह देने के लिए मौजूद रहे। मरीज हर महीने के दूसरे शनिवार को दोपहर तक परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।इस पहल का उद्देश्य बहराइच और आसपास के ज़िलों में हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को बड़े शहरों की यात्रा किए बिना ही विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएँ आसानी से उपलब्ध कराना है।
मेदांता अस्पताल के हृदय रोग विभाग के डायरेक्टर, डॉ. माहिम सरन ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि सभी लोगों को हृदय रोग से बचाव व उपचार के लिए सही समय पर सबसे सटीक सलाह व परामर्श की सुविधा मिल सके। बहराइच में ओपीडी की शुरुआत इसी दिशा में एक अहम कदम है, जिससे आस पास के शहरों के साथ दूरदराज़ के मरीजों को सही जांच और इलाज यहीं पर मिल सकेगा।”
डॉ. राहुल सिंह, सीनियर कंसल्टेंट, कार्डियक सर्जरी ने कहा, “मेदांता की ये कोशिश दिल से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर इलाज की सुविधा को आसान करने में मदद करेगा। सही समय पर जांच और उपचार से हृदय के रोगों की गंभीरता से बचा जा सकता है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.