diwali horizontal

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत हो गई।

0 108

हमीरपुर :  तालाब में कपड़े धोने के लिए गई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मृतक महिला के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, राठ तहसील क्षेत्र के मझगवां थाना अंतर्गत खिरिया गांव में 36 वर्षीय महिला गिरजारानी पत्नी रामगोपाल जो कि खिरिया गांव के ही तालाब में कपड़े धोने के लिए गई हुई थी। तभी अचानक उसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में गिरजारानी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक महिला के पति रामगोपाल ने बताया कि उसकी पत्नी दिन के समय कपड़े धोने के लिए गांव के ही तालाब में गई हुई थी। इसी बीच तालाब में डूबकर मौत हो गई।

जब वह अपनी पत्नी को देखने के लिए तालाब के पास पहुंचा तो उसकी पत्नी का शव उसे तालाब में उतराता हुआ मिला। जिसके बाद वह उसे लेकर राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। बताया कि उसकी पत्नी को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। वह और उसकी पत्नी मजदूरी कर अपने परिवार की गुजर-बसर करते थे।

अचानक हुई इस घटना से मृतक महिला के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतका के 9 वर्षीय पुत्र राहुल, 6 वर्षीय पुत्र रोहित के अलावा 17 वर्षीय पुत्री ज्योति का रो रो कर बुरा हाल है। मामले में मझगवां थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.