diwali horizontal

तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान।

0 60

तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान।

बॉलीवुडनामा:  बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान फिर से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. आमिर बहुत जल्द गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी करने वाले हैं. आमिर खान से जुड़े करीबी सोर्सेज से ये खबर सामने आई है. खबर तो ये भी है कि उन्होंने शादी की डेट भी अनाउंस कर दी है.

 

आमिर खान अक्सर अपने अफेयर को लेकर सु्र्खियों में बने रहते हैं. उनकी पर्सनल लाइफ तो हमेशा से ही सुर्खियों में रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं. इस पर अब तक आमिर या गौरी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

आमिर के फैंस तो इस बात के सामने आने के बाद से ही काफी हैरान हैं कि वह तीसरी बार अपना घर बसाने की तैयारी कर रहे हैं. वहीं, कुछ फैंस काफी खुश भी हैं, उनके चहीते स्टार तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं.

बात अगर आमिर और गौरी की लव स्टोरी की करें तो पहली बार मार्च 2025 में आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गौरी स्प्रैट को मीडिया से रूबरू कराया था. यही वो वक्त था जब उन्होंने अपने रिश्ते को जगजाहिर किया था.

आमिर ने इस बात का भी खुलासा किया था कि वह गौरी को तकरीबन 25 साल से जानते हैं. लेकिन बार-बार मुलाकातों के बाद धीरे-धीरे उनका रिश्ता प्यार में बदल गया.आमिर की मानें तो दोनों करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे.

इसके बाद ही दोनों अपने रिश्ते को जगजाहिर करने के बारे में सोचा था. लेकिन अपने प्यार का ऐलान करने के बाद भी दोनों अपनी अपनी निजी जिंदगी में काफी प्राइवेसी के साथ रहे. दोनों ने काफी हद तक लाइमलाइट से खुद को दूर रखा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.