diwali horizontal

प्रशासक बनने के बाद जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर डीएम ने सम्भाला कार्यभार

0 203
अमेठी : जिलाधिकारी अरुण कुमार ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर जिला पंचायत-प्रशासक पद के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उपस्थिति रजिस्टर एवं कार्यालय का निरीक्षण किया। अधिकारियों/कर्मचारियों को समय से कार्यालय आने के निर्देश दिये साथ ही फील्ड वाले अधिकारियों को कार्यालय आकर हस्ताक्षर करने के उपरांत फील्ड में कार्य करने के निर्देश दिए, बिखरी पड़ी फाइलों को व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत द्वारा कराए गए समस्त कार्यों की मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित करते हुए जांच कराने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत रविंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.