diwali horizontal

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर किसानों, जनता और कानून व्यवस्था के साथ अन्याय के गंभीर आरोप लगाए

0 47

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर किसानों, जनता और कानून व्यवस्था के साथ अन्याय के गंभीर आरोप लगाए

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर किसानों की जमीन और फसल की लूट, भ्रष्टाचार, महंगाई और कानून व्यवस्था में विफलता का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता भाजपा से त्रस्त है और 2027 में सत्ता परिवर्तन अवश्य होगा।श्री यादव ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में भाजपा सरकार ने बड़े पैमाने पर जमींनों पर कब्जा किया, सरकारी जमीनें बेच दीं और बड़े व्यवसायिक घरानों को रियल स्टेट विस्तार की खुली छूट दी। उन्होंने भाजपा द्वारा किसानों के लिए बनाए गए डिजिटल प्लेटफॉर्म को भी धोखा बताया और कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल रही, गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ा, और कृषि संबंधित सुविधाएं बंद हैं। इसके विपरीत समाजवादी पार्टी की सरकार में किसानों के लिए बजट बढ़ाया गया, मंडियों का निर्माण और आधुनिकीकरण हुआ, सिंचाई, बिजली, खाद और कीटनाशक उपलब्ध कराए गए और सबसे अधिक चीनी मिलें लगाई गई थीं।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने गोमती नदी की सफाई के लिए केवल दिखावा किया, जबकि समाजवादी सरकार ने नदियों की सफाई के लिए मॉडल तैयार किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बजट की लूट और भ्रष्टाचार में लगी हुई है, और नदियों की सफाई के नाम पर केवल रिवरफ्रंट बनवाया जा रहा है।महंगाई और स्वदेशी नारे पर भी उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ गई हैं और जनता के लिए स्थिति असहनीय है। भाजपा सरकार मुंह से स्वदेशी और मन से विदेशी है, चीन का बाजार खुला छोड़ दिया गया है और टैरिफ नहीं लगाया जा रहा।कानून व्यवस्था पर भी अखिलेश यादव ने गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने फर्जी एनकाउंटर्स, पुलिस की प्रताड़ना और भ्रष्टाचार, डिजिटल अरेस्ट, अस्पतालों की बदहाली और जनता की सुरक्षा में सरकार की संवेदनहीनता पर चिंता जताई। उन्होंने प्रदेश में जंगली जानवरों और सांड के हमलों से लोगों की मौत और सरकार की असंवेदनशीलता का भी उदाहरण दिया।श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से झूठे वादे किए हैं, गैस सिलेंडर वितरण और बिजली व्यवस्था असफल रही, प्री-पेड मीटर मुनाफाखोरी का जरिया बने हैं, जबकि प्रदेश में कोई नई बिजली फैक्ट्री नहीं लगाई गई।उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर मोहम्मद आजम खां और पत्रकारों पर लगे झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे और जनता को न्याय मिलेगा।इस प्रेसकांफ्रेंस में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने जनता से अपील की कि वे भ्रष्टाचार, महंगाई और अन्याय के खिलाफ सत्तापक्ष बदलने के लिए तैयार रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.