diwali horizontal

अखिलेश के भाई प्रतीक को ससुर ने दी मुखाग्नि;सपा प्रमुख ने चिता पर रखी लकड़ी, प्रणाम किया।

0 27

अखिलेश के भाई प्रतीक को ससुर ने दी मुखाग्नि;सपा प्रमुख ने चिता पर रखी लकड़ी, प्रणाम किया।।

 

 

लखनऊ Live: समाजवादी पार्टी के प्रमुख Akhilesh Yadav के भाई की अंतिम यात्रा मंगलवार को पूरे गमगीन माहौल में श्मशान घाट पहुंची। परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार इस दौरान भावुक नजर आए। अंतिम यात्रा में पत्नी अपर्णा और बेटियां लगातार साथ रहीं। परिवार के लोगों की आंखें नम थीं और माहौल शोक में डूबा दिखाई दिया।

अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समर्थक, रिश्तेदार और स्थानीय लोग भी शामिल हुए। सांसद भाई ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अर्थी को कंधा दिया। बेटे ने भी अंतिम संस्कार की रस्मों में हिस्सा लिया। श्मशान घाट पर पहुंचने के बाद पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक गुरुवार दोपहर पंचतत्व में विलीन हो गए। पत्नी अपर्णा के पिता यानी प्रतीक के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी। अखिलेश ने भाई की चिता पर लकड़ी रखी और अंतिम प्रणाम किया। प्रतीक की दोनों बेटियां भी श्मशान घाट पर मौजूद थीं। दोनों ने भी पिता की चिता पर लकड़ी रखी।

इससे पहले, प्रतीक की अंतिम यात्रा निकाली गई। हजारों समर्थक साथ-साथ चले और ‘प्रतीक यादव अमर रहे’ के नारे लगाए। शिवपाल के बेटे आदित्य ने शव को कंधा दिया। लखनऊ में प्रतीक के घर से कुछ दूरी पर ही सपा कार्यालय है। शव को कुछ देर के लिए वहां जमीन पर रखा गया। परंपरा के अनुसार, श्मशान घाट पहुंचने से पहले शव को पांच बार जमीन पर रखा जाता है।

प्रतीक एनिमल लवर थे। शव वाहन पर उनकी डॉग्स और बंदर के साथ वाली तस्वीर लगाई गई। सुबह शव को अंतिम दर्शन के लिए घर में रखा गया। दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने प्रतीक को श्रद्धांजलि दी। शिवपाल और डिंपल यादव ने भी अंतिम दर्शन किए। रात में पत्नी अपर्णा दोनों बेटियों के साथ शव के पास बैठी रहीं।

प्रतीक का बुधवार सुबह 6 बजे 38 साल की उम्र में निधन हुआ था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डिएक अरेस्ट बताई गई। उनके शरीर पर 6 चोटें पाई गईं, जो मौत से पहले लगी थीं। इनमें 3 चोटें 7 दिन पुरानी और 3 एक दिन पुरानी थीं। उनका विसरा सुरक्षित रखा गया है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.