diwali horizontal

लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदक 30 जून के बाद आवेदन करके टाइम स्लॉट का अपॉइंटमेंट ले सकेंगे।

0 174

लखनऊ : परिवहन विभाग ने तीन लाख लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के बनने पर 30 जून तक पाबंदी लगा दी है। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदक 30 जून के बाद आवेदन करके टाइम स्लॉट का अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। परिवहन विभाग ने अप्रैल से लेकर अब तक जितने भी टाइम स्लॉट के अपॉइंटमेंट जारी किए थे उन सभी को निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित नवीनीकरण डुप्लीकेट सहित अन्य कार्य 15 जून तक बंद रहेंगे।

इस संबंध में परिवहन विभाग के आयुक्त धीरज साहू ने प्रदेश भर के संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) को सर्कुलर भेजकर के आदेश दिए। इस आदेश के बाद सारथी पर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन को ब्लॉक कर दिया गया है। परिवहन विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया जिन आवेदकों के अप्रैल से लेकर मई तक के टाइम स्लॉट अपॉइंटमेंट को निरस्त किया गया उनकी तादाद 3 लाख से अधिक होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.