diwali horizontal

आस्था के महापर्व छठ पूजा पर डूबते सूर्य को दिया गया अर्ध्य!

0 59

आस्था के महापर्व छठ पूजा पर डूबते सूर्य को दिया गया अर्ध्य!

  • हाइलाइट्स: 
  • पूरे छठ घाट को आकर्षक ढंग से सजाया संवारा गया 
  • सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात 
चोपन/सोनभद्र:  पुत्र प्राप्ति, समृद्धि एवं मंगलकामना के महापर्व छठ पर सोमवार की शाम छठ घाट पर सूर्य देव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अर्घ्य दिया गया। सोन नदी के तट पर छठ पूजा का विशेष माहौल रहा। छठ घाट पर दोपहर से ही छठव्रतियोंं एवं दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था जो चार बजते बजते पूरा छठ घाट खचाखच भर गया।बड़ी संख्या में छठव्रती अपने पूरे परिवार संग गाजे-बाजे के साथ छठघाट पहुंच कर भगवान भास्कर को अर्ध्य दिये । शाम को पूरे विधि-विधान से सूर्य देव की आराधना की गई। छठव्रतियों ने डूबते हुए सूर्य एवं छठमाता की आराधना की। इस दौरान आतिशबाजियां और गाजे-बाजे से माहौल रंगीन रहा। पूरे छठ घाट को आकर्षक लाइट एवं झालरों से सजाया गया था सेल्फी प्वाइंट पर लोगों का फोटो शूट करने का एक अलग ही छटा बिखेर रहा था छठ महापर्व को लेकर आदर्श नगर पंचायत द्वारा छठ घाट पर व्यापक इंतजाम किए गए थे। न सिर्फ काफी फोर्स सुरक्षा के लिए लगी थी, बल्कि घाट पर स्नान के बाद महिलाओं को दूसरे वस्त्र बदलने के लिए यहां लगभग एक दर्जन चेजिंग रूम भी बनवाया गया था। श्रद्धालुओं के लिए मेन रोड से लेकर नदी तट तक पथ प्रकाश की व्यवस्था भी व्यापक रूप से कराई गई थी। चेयरमैन उस्मान अली स्वयं व्यवस्था का संचालन करते दिखे। लोगों के मनोरंजन के लिए भजन संध्या का भी आयोजन किया गया था।
रात्रि में रूकने वाले श्रद्धालुओं के लिए नगर पंचायत द्वारा भोजन के साथ ही रजाई गद्दे का भी व्यवस्था किया गया था बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी इस अवसर पर छठ घाट पहुंचे। जिससे छठ घाट पर भीड़ बिते वर्षों की भांति इस वर्ष कुछ ज्यादा ही दिखी। सायं तीन बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया था | मंगलवार को तड़के उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा इस दौरान उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद 36 घंटे के इस कठिन व्रत का समापन हो जायेगा। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह भारी फोर्स के साथ जगह जगह तैनात रहे |
Leave A Reply

Your email address will not be published.