
विशेश्वरगंज में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को भी करेंगें सम्बोधित
बहराइच : श सरकार के उप मुख्यमन्त्री डा0 दिनेश शर्मा अपने एक दिवसीय भ्रमण पर 20 सितम्बर दिन सोमवार को बहराइच जनपद के कस्बा पयागपुर आ रहें हैं। वह विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कईं कार्यक्रमों में सम्मलित होंगें।डा0 शर्मा 20 सितम्बर को लखनऊ से राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा लगभग दिन के 11 बजे पयागपुर के कोटबजार स्थित कौशलेन्द्र विक्रम सिंह इण्टर कालेज़ पहुंचकर पण्डित राम सेवक शर्मा पूर्व प्राचार्य कार्यालय कक्ष का
उदघाटन व पूर्व विधायक राजा रुदेन्द्र विक्रम सिंह नवीन पुस्तकालय भवन का शिलान्यास करने के साथ ही कौशलेन्द्र इण्टर कालेज की हीरक जयन्ती के अवसर पर एक जन सभा को सम्बोधित करेंगें। देश सरकार के उप मुख्यमन्त्री डा0 दिनेश शर्मा दोपहर लगभग 02 बजे भाजपा युवा नेता निशंक त्रिपाठी के संयोजकत्व में विशेश्वरगंज स्थित कृष्णा पैट्रोलियम के निकट आयोजित पयागपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मलित होकर प्रबुद्ध जन को भी सम्बोधित करेंगें।