diwali horizontal

पेशकार के उत्पीडन से अजीज युवक जान देने का प्रयास

0 194

एसडीएम के पेशकार से है जमीनी विवाद को लेकर था परेशान

त्रिलोकपुर बाराबंकी :  बहुचर्चित फिल्म शोले के बीरु के अंदाज में एक रोजगार सेवक त्रिलोकपुर मुख्य चौराहे पर लगे भारी भरकम नीम के पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी के साथ करीब एक घण्टे जमकर हंगामा काटा इस नजारे को देख कर भारी भीड़ जमा हो गयी मौके पर पहुचे प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा के आश्वासन पर पेड़ से उतरे युवक को पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराया है। रोजगार सेवक के परिजनों के मुताबिक जमीन विवाद उत्पीडन से युवक आजिज था।

मसौली थाना के कस्बा त्रिलोकपूर मजरे केसरीपुर निवासी ग्राम रोजगार सेवक अमित कुमार वर्मा पुत्र रामचन्द्र वर्मा ने गुरुवार की शाम 6 बजे अचानक ये रस्सी लेकर त्रिलोकपुर बस अड्डा स्थित नीम के पेड़ के अंतिम छोर पर चढ़ कर रात 11 बजे फांसी लगाने का एलान कर दिया। युवक के इस एलान से लोग घबरा गए। युवक ने भीड़ के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उसके गांव केशरीपुर के निवासी जगदीश गौतम जो फतेहपुर तहसील में एसडीएम पेशकार है ने पंचायत की जमीन पर उसके द्वारा लगाए गए करीब 4 सौ फलदार पेड़ में कुछ काट डाले है। इसकी इसकी शिकायत पर कार्यवाही की जगह उल्टे उसे ही प्रताड़ित किया जा रहा है। इंसाफ नही तो जान दे दूँगा।
युवक के परिजनों के मुताबिक गांव में डेढ़ बीघा जमीन है जिसे दबंग कब्जा करना छहते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.