diwali horizontal

पीड़ित किसान को न्याय दिलाने धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन (किसान) जिला अध्यक्ष

0 117

 

कन्नौज -लेखपाल पर कार्यवाही व अवैध रूप से जमीन पर किए गए कब्जे को कब्जा मुक्त कराने के शासन प्रशासन द्वारा आश्वासन के बाद भी जमीन कब्ज़ा मुक्त ना होने के चलते जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए धरने पर बैठे रसूलपुर निवासी व्यक्ति के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन किसान जिलाध्यक्ष भी पीड़ित के पक्ष में धरने पर बैठे
लेखपाल की मनमानी के चलते अवैध रूप से जमीन पर कब्जा होने के बाद जांच कराने के बाद भी प्रशासन द्वारा जमीन को कब्जा मुक्त ना कराए जाने वालों के आश्वासन से परेशान होकर 2 दिन से कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ऑफिस के बाहर ग्राम रसूलपुर थाना गुरसहायगंज तहसील छिबरामऊ जनपद कन्नौज निवासी आनंद तिवारी पुत्र श्री लखन तिवारी भ्रष्ट लेखपाल पर कार्रवाई बा अपनी जमीन को अवैध कब्जा मुक्त कराने के लिए 2 दिन से धरने पर बैठे थे जिनके समर्थन में भारतीय किसान यूनियन किसान के जिला अध्यक्ष राजा शुक्ला ने किसान यूनियन किसान के पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर पीड़ित को हर संभव मदद दिलाए जाने की बात कहते हुए न्याय संगत कार्रवाई किए जाने हेतु जिलाधिकारी कन्नौज को ज्ञापन सौंपा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.