diwali horizontal

आगरा में प्राइवेट हॉस्पिटल की फर्श पर बुद्ध,अंबेडकर का टाइल लगाने से बवाल।

0 159

आगरा में प्राइवेट हॉस्पिटल की फर्श पर बुद्ध,अंबेडकर का टाइल लगाने से बवाल।

Agra News : आगरा के एक अस्पताल की फर्श पर डॉ. भीमराम अंबेडकर और भगवान बुद्ध की तस्वीर वाली टाइल्स लगाए जाने के बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिला था. अब इस मामले पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

 

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, “आगरा के एक अस्पताल में महात्मा बुद्ध और बाबासाहेब अंबेडकर जी चित्रित टाइल्स को फर्श पर लगाना एक ऐसा अपमानजनक कुकृत्य है जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है. कभी बाबासाहेब निर्मित संविधान बदलने की साज़िश, कभी मप्र में कोर्ट परिसर में उनकी मूर्ति लगाने का विरोध और कभी ज़मीनी टाइल्स पर उनका चित्रण एक सोची-समझी चाल है, जिसके पीछे प्रभुत्ववादियों का कौन सा गुट काम कर रहा है कहने की आवश्यकता नहीं

है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.