diwali horizontal

चेन्नई की टीम लखनऊ पहुंची ;सेनापति MS धोनी नदारद!

0 33

चेन्नई की टीम लखनऊ पहुंची ;सेनापति MS धोनी नदारद!

IPL 2026 : LSG vs CSK: EKANA LUCKNOW: IPL 2026 के अहम मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम लखनऊ पहुंच गई है। 15 मई को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और CSK के बीच मुकाबला खेला जाएगा। प्लेऑफ की दौड़ को देखते हुए यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

CSK के खिलाड़ी एयरपोर्ट से सीधे सुशांत गोल्फ सिटी स्थित होटल पहुंचे, जहां पारंपरिक भारतीय अंदाज में उनका स्वागत किया गया। टीम बस से सबसे पहले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ बाहर निकले। उनके बाद एक-एक कर खिलाड़ी होटल पहुंचे। खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए होटल के बाहर क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ जुटी रही।

संजू सैमसन, शिवम दुबे, अंशुल कंबोज भी आए

टीम के साथ बल्लेबाज संजू सैमसन, शिवम दुबे, तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन भी नजर आए। वहीं टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग भी खिलाड़ियों के साथ पहुंचे। जानकारी के मुताबिक सीएसके गुरुवार शाम इकाना स्टेडियम में अभ्यास सत्र करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.