diwali horizontal

 CM योगी की सिंगापुर में बड़ी सफलता

CM Yogi's big success in Singapore

0 33

 CM योगी की सिंगापुर में बड़ी सफलता

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन इन्वेस्ट यूपी और सिंगापुर कोऑपरेशन एंटरप्राइज (एससीई) के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता उत्तर प्रदेश में संस्थागत क्षमता और नीतिगत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए किया गया है। साथ ही इकोसिस्टम के विकास के लिए दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने की दिशा में कदम उठाया गया है।


सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश का एक और तोहफा मिला है। उत्तर प्रदेश सरकार ने एविएशन सर्विस सेक्टर की अग्रणी कंपनी एआई सैट्स (AISATS) के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत कंपनी गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो प्रमुख परियोजनाएं स्थापित करेगी।

एक अत्याधुनिक कार्गो कैंपस और दूसरा विश्वस्तरीय एयर कैटरिंग किचेन। इन दोनों प्रोजेक्ट्स पर एआई सैट्स 4458 करोड़ रुपये निवेश करेगी। एमओयू के दूसरे प्रमुख निवेश के तहत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही एक अत्याधुनिक विश्वस्तरीय एयर कैटरिंग किचेन की

स्थापना की जाएगी। यह किचेन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संचालित होने वाली उड़ानों के लिए उच्च गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराएगा। यहां तैयार किया गया भोजन जेवर एयरपोर्ट के अलावा पूरे उत्तर भारत के विभिन्न एयरपोर्ट्स पर भी की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.