diwali horizontal

लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज की निंदा की

0 35

लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज की निंदा की

LUCKNOW NEWS: सोनभद्र में अधिवक्ताओं ने आपात बैठक कर कार्रवाई की मांग की सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र के सभागार में सोमवार को वकीलों की एक आपात बैठक हुई। इस बैठक में लखनऊ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की घटना की कड़ी निंदा की गई।

अधिवक्ताओं ने घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने के साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यह घटना न्याय व्यवस्था के लिए चिंताजनक है।डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़ होते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि लखनऊ में अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे वकीलों पर लाठीचार्ज केवल अधिवक्ताओं पर हमला नहीं, बल्कि संविधान और न्यायपालिका की गरिमा पर हमला है। उन्होंने सोनभद्र के सभी अधिवक्ताओं की ओर से इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया।

दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीके सिंह एडवोकेट ने भी लखनऊ की घटना की उच्चस्तरीय जांच की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने मांग की कि दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव एडवोकेट ने पुलिस की कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताया। उन्होंने सरकार से तत्काल संज्ञान लेने, दोषी पुलिसकर्मियों और आदेश देने वाले अधिकारियों को निलंबित करने तथा उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने घायल अधिवक्ताओं के समुचित इलाज की व्यवस्था करने की भी मांग की।बैठक में ये लोग रहे मौजूदइस आपात बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने की, जबकि संचालन पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर राजेश कुमार यादव, पवन कुमार सिंह, रियाज खान, विनीत श्रीवास्तव, रामगुल्ली यादव, टीटू कुमार गुप्ता, शाहनवाज आलम खान, कामता प्रसाद यादव, आदर्श देव पांडेय, सुरेश सिंह कुशवाहा, नवीन पांडेय, विनीता, चंद्रकला गिरी, सरस्वती देवी सहित कई अन्य अधिवक्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.