diwali horizontal

दीवानी न्यायालय मुसाफिरखाना में संपन्न हुई संविधान शपथ

0 238

अमेठी : बृहस्पतिवार को जिले के तहसील मुसाफिरखाना स्थित जनपद की एकमात्र दीवानी न्यायालय मुसाफिरखाना में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित संविधान शपथ समारोह संपन्न हुआ। इस समारोह में जज स्वतंत्र सिंह रावत, बार एसोसिएशन मुसाफिरखाना के अध्यक्ष बाबू सोम प्रकाश मिश्र, सीनियर अधिवक्ता रमेश गुप्ता, सुनील यादव, कृष्णानंद मिश्र, शिव कुमार शुक्ला, केपी श्रीवास्तव, रवि नंदन पांडे आदि लोग ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर शपथ लिया। सुबह 11 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा और सम्मान व्यक्त करते हुए पीठासीन अधिकारी अधिवक्ता गण और न्यायालय के अधिनस्थ कर्मचारी समारोह में शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.