diwali horizontal

जिले के थानों पर हुआ बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन;मिशन शक्ति के तहत महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरुक 

0 49

जिले के थानों पर हुआ बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन;मिशन शक्ति के तहत महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरुक 

बहराइच:जनपद में पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपद के विभिन्न थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गत बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें थानों की मिशन शक्ति टीम/एन्टी रोमियो टीम, स्थानीय आशा बहुएं, समूह सखी के साथ-साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों की बहुओं/बेटियों ने प्रतिभाग किया और घर-घर जाकर एवं गांवों में घूमकर उनसे संपर्क कर उनको जागरूक किया गया उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तत्पश्चात उनको एक जगह एकत्र कर उनको सरकार द्वारा चलाई गई समस्त योजनाओं एवं मिशन शक्ति से संबंधित समस्त जानकारी दी गई ।

आज मित्र पुलिस द्वारा महिलाओं बहुओं/ बेटियों को एकत्रित कर चौपाल लगाकर बालिकाओं /महिलाओं को  मिशन शक्ति 5.0 के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी देकर जागरूक किया गया साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के सम्बन्ध में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारे में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया । बहू/बेटी सम्मेलन के दौरान बहुओं/बेटियों से उनकी समस्याएं पूछी गयी तथा उन्हें बताया गया कि जब भी कोई समस्या हो तो तत्काल -1090, 112 आदि हेल्पलाइन पर फोन कर दें,

पुलिस तत्काल आपकी सहायता करेगी।ग्राम वीरपुर, थाना रूपईडीहा थाना क्षेत्र भ्रमण कर थाना दरगाह शरीफथाना सुजौली ग्राम धनघटा, थाना विशेश्वरगंज व अन्य थानो के विभिन्न स्थानो पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये गये ।

 

मिशन शक्ति टीमों द्वारा स्कूल कॉलेज में किया गया जागरूकता कार्यक्रम।

बहराइच:जनपद में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थानो पर गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा बहराइच के विभिन्न स्कूल/कॉलेज में महिलाओं और बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हे सशक्त बनाना है।

मिशन शक्ति टीमों द्वारा आयोजित किए गए इन कार्यक्रमों में गुड टच और बैड टच बच्चों और महिलाओं को गुड टच, बैड टच में अंतर बताया गया। उन्हें किसी भी प्रकार के बुरे स्पर्श का विरोध करने और तुरंत विश्वासपात्र व्यक्तियों को इसकी जानकारी देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली उत्पीड़न की घटनाओं से निपटने के तरीकों के बारे में बताया गया। महिलाओं को सिखाया गया कि वे चुप न रहें, ऐसी स्थिति में विरोध करें और तत्काल पुलिस से संपर्क करें। घरेलू हिंसा के विभिन्न रूपों शारीरिक, मानसिक की पहचान कराने और इसके खिलाफ कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि घरेलू हिंसा को सहना नहीं है और कानून इस मामले में उनके साथ साथ यौन उत्पीड़न और हमले जैसे गंभीर अपराधों की स्थिति में तुरंत मदद लेने और कानूनी कार्रवाई करने के लिए प्रेरित किया गया।तथा इस डिजिटल युग में बढ़ते खतरों को देखते हुए, महिलाओं को साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन हैरासमेंट  फिशिंग साइबर स्टॉकिंग, अश्लील सन्देश भेजना आदि के बारे में आगाह किया गया। उन्हें सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करने, निजी जानकारी साझा न करने और किसी भी प्रकार की साइबर उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी गई
यह कार्यक्रम थाना कोतवाली नगर, संत पथिक आशीर्वाद एकेडमी थाना मोतीपुर, अवध बाल शिक्षा निकेतन विद्यालय थाना कैसरगंज, कंचन कान्वेंट पब्लिक थाना नानपारा, शहादत इंटर कालेज थाना खैरीघाट, रामप्यारे शिवशंकर इंटर कॉलेज थाना जरवलरोड  फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज थाना रिसिया, चंद्रशेखर आजाद मेमोरियल श्यामा देवी इंटर कॉलेज थाना मटेरा, डी.एस. मॉर्डन पब्लिक स्कूल व अन्य थानो के विभिन्न विद्यालयो में भी जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।इसकी जानकारी मीडिया सेल, बहराइच ने दी।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.