diwali horizontal

मिहींपुरवा ब्लॉक पर लगा नशामुक्ति भारत अभियान शिविर

0 301

बहराइच : भारत सरकार द्वारा 15 अगस्त 2020 से सम्पूर्ण भारत में नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसको समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसके तहत मिहींपुरवा ब्लॉक पर नशामुक्ति भारत अभियान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सहायक विकास अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि नशा समाज और देश दोनों के लिए घातक है। इससे मुक्ति पाने के लिए लोगो में जागरूकता का होना बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सरकारी माध्यम से जागरूकता जल्दी नहीं फैलती मगर सामाजिक स्तर पर लोगो को जागरूकहोकर नशे के घातक परिणामो के बारे में जानने की नितांत आवश्यकता है। कार्यक्रम में मुख्य सचेतक की भूमिका में आये हुए जादूगर निराला ने लोगो को जादू के माध्यम से सचेत किया। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक के मंचन ने भी नशा उन्मूलन का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी पंचायत महेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम पंचायत सचिव मिथलेश यादव, इरशाद अहंमद, शुशील सिंह, राम नारायन के अलावा नारी शशक्तिकरण टीम की महिला पुलिस भी मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.