diwali horizontal

IPL के पहले धोनी ने छोड़ी कैप्टेंसी जडेजा होंगे CSK के नयें कप्तान

0 172

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान नहीं होंगे CSK ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस बात की घोषणा की है। उन्होंने टीम की कप्तानी छोड़ दी है उनकी जगह जडेजा कमान संभालेंगे। जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं माही की कप्तानी में चेन्नई ने 4 बार IPL का खिताब जीता है चेन्नई टीम ने इस बार जडेजा और धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था धोनी 14 साल से चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान थे ये पहला मौका है जब CSK का कप्तान बदला है।

जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था वहीं, धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए मिले थे पहले भी कयास लगाए गए थे कि जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है उनके अलावा मोईन अली को 8 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया था।

130 मैचों में दिलाई टीम को जीत

धोनी ने CSK के लिए 213 मैचों में कप्तानी की है टीम को 130 मैच में जीत दिलाई है बीच में सुरेश रैना ने भी 6 मैचों में कप्तानी की थी, जिसमें से टीम ने सिर्फ 2 ही मैच जीते थे इन दोनों के अलावा टीम का कोई भी कप्तान नहीं रहा है चेन्नई के मैनेजमेंट ने कप्तानी में यह बड़ा फेरबदल का फैसला टूर्नामेंट के आगाज से ठीक दो दिन पहले ही लिया है टूर्नामेंट का पहला मैच 26 मार्च से खेला जाएगा ओपनिंग मैच चेन्नई और कोलकाता के बीच खेला जाएगा जडेजा की कप्तानी में चेन्नई टीम इस बार अपना खिताब बचाने और 5वां टाइटल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद अब बहुत हद तक साफ है कि शायद ये महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी IPL सीजन होगा इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद धोनी सिर्फ IPL खेल रहे हैं और पिछले कुछ समय से इस टूर्नामेंट में उनकी फॉर्म बहुत खराब रही है 2020 के सीजन में उन्होंने 14 पारियों में केवल 200 और पिछले साल IPL 2021 की 16 पारियों में 16.29 की बहुत ही साधारण सी औसत से 114 रन बनाए थे।

धोनी को 2007 में पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था। भारत अंत में वो टूर्नामेंट जीतने में सफल रहा और वर्ल्ड क्रिकेट में लंबे-लंबे बालों वाले धोनी का कद और ऊंचा हो गया। धोनी को आखिरी बार IPL 2021 में कप्तानी करते देखा गया और वो टूर्नामेंट जीतने में सफल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.