
डीएम ने उप स्वास्थ्य केन्द्र खड़िया का किया औचक निरीक्षण उत्कृष्ट कार्य के लिए एएनएम, सीएचओ व ऑगनबाड़ी कार्यकत्री को किया सम्मानित
बहराइच : तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने खड़िया उप स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण कर कोविड वैक्सीनेशन सत्र तथा वी.एच.एस.एन.डी. दिवस के अवसर पर संचालित गतिविधियों का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वी.एच.एस.एन.डी. दिवस के अवसर पर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य, ब्लड प्रेशर, रक्त, वज़न इत्यादि की जॉच की जा रही थी तथा लक्षित वर्ग का टीकाकरण तथा किशोरियों के स्वास्थ्य की जॉच की जा रही थी। इसके अलावा उप स्वास्थ्य केन्द्र पर लोगों को कोविड की टीका भी लगाया जा रहा था।

निरीक्षण के दौरान सभी सम्बन्धित कर्मचारी उपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए ऑगनबाड़ी कार्यकत्री, ए.एन.एम. तथा सी.एच.ओ. को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डीएम ने उप स्वास्थ्य केन्द्र पर मौजूद महिलाओं एवं बच्चों को बिस्कुट का वितरण किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. जंग बाहदुर यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजीत चन्द्रा, प्रभारी चिकित्साधिकारी मोतीपुर डॉ. अनुराग वर्मा मौजूद रहे।