
बहराइच 13 नवम्बर : दीपावली त्यौहार के अवसर पर गेंद घर मैदान में लगाये गये अस्थायी पटाखा बाज़ार का जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुॅवर ज्ञानन्जय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टी.एन. दुबे के साथ निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया तथा पटाखा व्यवसायियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
दुकानों पर सुरक्षा के मद्देनजर अग्निशमन यंत्र, पानी आदि की व्यवस्था की गयी है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात किये गये है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पटाखा व्यवसायियों को सतर्क एवं सजग रहने के निर्देश के साथ-साथ कोविड-19 महामारी संक्रमण केे रोकथाम एवं बचाव के लिए सुरक्षात्मक प्रोटोकाल का पालन करने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर अधि. अधिकारी नगर पालिका परिषद पवन कुमार, थानाध्यक्ष दरगाह शरीफ मधुप नाथ मिश्रा व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।