diwali horizontal

डीएम ने देर रात किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

0 68

रैन बसेरे का जाना हाल

बहराइच : जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने वृहस्पतिवार को देर रात महार्षि बालार्क जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर चिकित्सालय की साफ-सफाई तथा जिला चिकित्सालय की रात्रि कालीन व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। जिलाधिकारी ने पैथालोजी, इमरजेन्सी तथा वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओ.पी. पाण्डेय व मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी को निर्देश दिया कि पैथालोजी में रात्रि के लिए भी चिकित्सक व सम्बन्धित स्टाफ की ड्यूटी लगायी जाय।


जिला चिकित्सालय में स्थापित रैन बसेरे के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने निर्देश दिया कि यहॉ पर लोगों के ठहरने के लिए तख्त इत्यादि की व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से सी.सी.टी.वी. कैमरा भी स्थापित किया जाय। निरीक्षण के समय नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय भी मौजूद रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.