diwali horizontal

श्रेष्ठ यूपी रत्न अवॉर्ड से डॉ.आशीष वशिष्ठ सम्मानित

0 107

लखनऊ: आरएनएस राजधानी के युवा पत्रकार व लेखक डॉ.आशीष वशिष्ठ को पत्रकारिता एवं साहित्य के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए श्रेष्ठ यूपी रत्न’ से सम्मनित किया गया रविवार को लखनऊ के डैमसन प्लम होटल में यूपी डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा होटल श्रेष्ठ यूपी साकार होते सपने विषय पर संगोष्ठी संपन्न हुई इस संगोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया डॉ वशिष्ठ का नाम इस पुरस्कार के लिए यूपी डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा चयनित किया था।

संगोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. रमापति राम त्रिपाठी सांसद देवरिया और पूर्व अध्यक्ष यूपी बीजेपी ने किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक उप मुख्यमंत्री उप्र.सरकार शामिल रहे मुख्य वक्ता प्रो.एमके अग्रवाल लखनऊ विश्वविद्यालय रहे।ज्ञातव्य है कि डॉ. आशीष वशिष्ठ पिछले लगभग ढाई दशकों से पत्रकारिता लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं डॉ.वशिष्ठ के तीन हजार से ज्यादा लेख और रिपोर्ट देश के विभिन्न प्रतिष्ठत पत्र पत्रिकाओं में अब तक प्रकाशित हो चुके हैं। पर्यावरण, समाज, राजनीति और विविध विषयों पर उनकी 40 से अधिक पुस्तकें देश के प्रतिष्ठित प्रकाशनों द्वारा प्रकाशित हो चुकी हैं। वर्तमान में डॉ.वशिष्ठ कई सामाजिक एवं साहित्यिक संस्थाओं में भी सक्रिय हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.