diwali horizontal

ओ0बी0सी0 आरक्षण द्वारा गठित की गयी कमेटी के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीष राम औतार ने लखनऊ में पहली बैठक की।

0 120

लखनऊ : स्थानीय निकाय में ओ0बी0सी0 आरक्षण को इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा रद्द किये जाने के बाद सरकार द्वारा गठित की गयी कमेटी ने आज लखनऊ में पहली बैठक की। बैठक के बाद कमेटी के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीष राम औतार सिंह ने कहा कि हमे ढाई से तीन महीने में सरकार को रिपोर्ट देनी है।

उन्होंने कहा कि कमेटी के सभी सदस्य सभी जिलों में जायेंगे और डाटा कलेक्ट करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला नया है इसलिए चुनौतियां बड़ी हैं साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी सम्पर्क किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने हमें छः माह का समय दिया है लेकिन हम उससे पहले रिपोर्ट पेष कर देंगे। विपक्षी दलों ने जो सवाल उठाये थे उनकी भी बात सुनी जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.