diwali horizontal

मलिहाबाद में गैंगेस्टर, धोखाधड़ी के आरोपी गिरफ्तार

0 235
मलिहाबाद  : इंस्पेक्टर चिरंजीव मोहन ने बताया कि मलिहाबाद इलाके के बख्तियार नगर गाँव निवासी मनोज कुमार (26) वर्ष गैंगेस्टर का आरोपी है काफी दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था जिसे मुखबिर की सूचना पर छेत्र के मोहन तिराहे से पकड़कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि वहीं लखनऊ जनपद के थाना ठाकुरगंज नगरिया का रहने वाला अरविंद गुप्ता पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण गुप्ता जो धोखाधडी सहित गंभीर धाराओं में लिप्त है काफी समय से वांछित था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अरविंद गुप्ता काकोरी में एक चाय की दुकान पर बैठा है जिसपर भरोसा कर के उप निरिक्षक सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी सहित पुलिस बल को तत्काल मौके पर भेजा गया जहाँ से उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। मलिहाबाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.