diwali horizontal

31 मार्च से पहले टैक्स असेसमेंट कराकर टैक्स जमा कर दें। वरना पड़ेगा तगड़ा ब्याज:-लखनऊ नगर निगम

0 220

लखनऊ: यदि आपके नाम पर राजधानी में कोई फ्लैट है तो उसका टैक्स असेसमेंट

करा टैक्स जमा करा दें, अन्यथा 31 मार्च के बाद आपके ऊपर टैक्स के साथ-साथ ब्याज का भी बोझ पड़ जाएगा। करीब 15 हजार ऐसे फ्लैट मालिक हैैं, जो टैक्स जमा करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैैं, वहीं 17 हजार ऐसे फ्लैट मालिक हैैं, जिनका नाम निगम के रिकॉर्ड में आने के बावजूद वो टैक्स जमा करने में बैकफुट पर नजर आ रहे हैैं

 

 

49 हजार फ्लैट्स हुए चिन्हित

नगर निगम की ओर से राजधानी एरिया में 47 हजार फ्लैट्स चिन्हित किए गए हैैं। इन सभी फ्लैट्स को टैक्स के दायरे में लाया जाना है। चिन्हित फ्लैट्स में से करीब 32 हजार फ्लैट्स को नगर निगम रिकॉर्ड में शामिल किया जा चुका है। हालांकि अभी 15 हजार फ्लैट्स ऐसे हैैं, जो खाली हैैं, जिससे उन्हें अभी तक टैक्स के दायरे में पूरी तरह से नहीं लाया जा सका है। हालांकि निगम प्रशासन का प्रयास यही है कि 31 मार्च से पहले सभी फ्लैट्स को टैक्स के दायरे में ले आया जाए।

 

केवल 15 हजार ने जमा किया टैक्स

निगम के रिकॉर्ड में दर्ज कुल 32 हजार फ्लैट्स में से सिर्फ 15 हजार फ्लैट्स मालिकों ने ही टैक्स जमा किया है, जबकि 17 हजार फ्लैट मालिक अभी टैक्स जमा करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैैं। ऐसे में नगर निगम की ओर से इन फ्लैट मालिकों को एसएमएस के माध्यम से टैक्स जमा करने के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

 

12 प्रतिशत ब्याज

निगम प्रशासन की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि अगर 31 मार्च तक टैक्स जमा नहीं किया गया तो 12 प्रतिशत ब्याज की राशि जोड़कर बिल भेजा जाएगा। जिससे फ्लैट मालिकों की जेब पर असर पड़ेगा। निगम प्रशासन ने अपील की है कि सभी फ्लैट मालिक और भवन स्वामी इस वित्तीय वर्ष के समाप्त होने से पहले ही अपना टैक्स जमा करा दें।

ब्याज माफ  नहीं होगा 

नए वित्तीय वर्ष में नगर निगम प्रशासन की ओर से बड़ा फैसला लिए जाने की तैयारी की जा रही है। अभी तक जहां भवन स्वामी ब्याज की राशि माफ करा लेते हैैं, वहीं नए वित्तीय वर्ष 2025-26 में ब्याज माफी संबंधी सुविधा नहीं मिलेगी। प्रस्ताव को पहले कार्यकारिणी की बैठक में लाया जाएगा।

 

हमारी सभी फ्लैट मालिकों से अपील है कि 31 मार्च से पहले टैक्स असेसमेंट कराकर टैक्स जमा कर दें। इसके बाद टैक्स की राशि के साथ ब्याज भी जोड़कर भेजा जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.