New Ad

“अखिलेश यादव इस्लाम कबूल लें ” भाजपा विधायक का बड़ा हमला!

0 63

अखिलेश यादव इस्लाम कबूल लें, भाजपा विधायक का बड़ा हमला!

देवरिया: देवरिया में बरहज से भाजपा विधायक दीपक मिश्र शाका ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। परासिया तिवारी गांव में अमृत सरोवर और अमृत सरोवर मार्ग के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, अगर अखिलेश यादव को भारतीय संस्कृति से इतनी परहेज है तो वे इस्लाम कबूल कर लें।

मामला 26 फरवरी का है। विधायक के बयान का वीडियो अब सामने आया है। उन्होंने कहा, स्वीकार करो इस्लाम, रोकने कौन जाता है यार। रोकता कौन है तुम्हें। हम जिम्मेदार थोड़े हैं इसके। जाओ इस्लाम में। मैं यह नहीं कहता कि भारत भूमि तुम्हारी नहीं है। सबको अपने अपने धार्मिक आस्था में आजादी है। मैं यह नहीं कहता कि अखिलेश जी पाकिस्तान जाओ। यदि तुम्हें महाकुंभ अच्छा नहीं लगता तो मैं फिर कहता हूं, इस्लाम कबूल कर लो अखिलेश जी।

दीपक मिश्रा पहली बार भाजपा के टिकट पर बरहज से विधायक बने हैं। उनके पिता पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र जनसंघ से जुड़े थे और भाजपा के सिंबल पर पूरे देश में चुनाव जीतने वाले पहले विधायक बने थे। बाद में वह प्रदेश सरकार मे मंत्री भी बने थे। कुछ समय के लिए वह सपा में भी गए लेकिन मन नहीं लगा तो वापस बीजेपी में लौट आएउनके समर्थक वीडियो को ‘मेरा विधायक मेरा अभिमान’ और ‘अभी तो बरहज का शेर गरजा है’ जैसे कैप्शन के साथ शेयर कर रहे हैं। जब इस वीडियो के बारे में विधायक दीपक मिश्रा से फोन पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने वीडियो की पुष्टि करते हुए कहा कि यह वीडियो कल के कार्यक्रम का है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.