diwali horizontal

बकरी चोरों का आतंक, दो घरों से पांच बकरियां चोरी

0 254

सफीपुर : बीती रात्रि बेखौफ चोरो ने दो घरों से पांच बकरियो को एक गाड़ी में भरकर लाद ले गए। पीडित ने कोतवाली पहुंच बकरी चोरी की दी सूचना दी।

कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी सजीवन पुत्र कालिका प्रतिदिन की भांति अपनी बकरियों को घर के बाहर बांध कर सो गए। दरअसल सजीवन का घर गांव से बाहर बना हुआ है, इसका चोरो ने फायदा उठाया और बीती रात करीब 12 बजे वैन सवार अज्ञात चोर सजीवन के घर के बाहर वैन खडी कर तीन बकरियों को वैन में डालकर आगे की ओर चले गए।

गांव से 200 मीटर दूर अधेंलिया चैराहा समीप बने मुनीम पुत्र छबीले के घर से भी दो बकरे चोर उसी वैन में रख रफू चक्कर हो गए। रविवार सुबह पीडित सजीवन व मुनीम ने बकरी चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को देकर कार्यवाही की मांग की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तक बकरी चोरी जैसी घटना की लिखित सूचना प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होते ही अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.