diwali horizontal

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

0 282

 

उत्तर प्रदेश  : की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राजभवन स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की इसके पश्चात जीपीओ स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित की उन्होंने गांधी आश्रम में भी जाकर गांधीजी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया उन्होंने गांधी आश्रम में चरखा भी चलाया इस अवसर पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ  भी उपस्थित थे शास्त्री भवन एनेक्सी मेंभी राज्यपाल ने शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया वहां से लौटकर उन्होंने गांधी सभागार में महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की इसके पश्चात राज्यपाल ने गांधी जी के जीवन पर आधारित राजभवन के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम को भी देखा

Leave A Reply

Your email address will not be published.