diwali horizontal

हर घर तिरंगा अभियान के तहत संगम से एनेक्सी तक भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गुंजा वातावरण

0 67

हर घर तिरंगा अभियान के तहत संगम से एनेक्सी तक भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गुंजा वातावरण

प्रयागराज,लखनऊ: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा के नेतृत्व में संगम से एनेक्सी तक एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सुबह 9:30 बजे प्रारंभ हुई इस यात्रा में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाएं और आम नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। यात्रा मार्ग पर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा, जबकि स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए देशभक्ति के माहौल को और प्रबल किया।यात्रा के दौरान ए. के. शर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि यह देश की अस्मिता, बलिदानों और एकता का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर, प्रतिष्ठान, कार्यालय और संस्था में तिरंगा अवश्य फहराया जाए। यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव का प्रतीक है। यात्रा से पूर्व उन्होंने अपने आवास पर तिरंगा फहराया और कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों को याद करने का अवसर है।इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी आशीष गोयल, पंकज कुमार, अनुज झा सहित नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.