diwali horizontal

व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: लखनऊ व्यापार मंडल, एलडीए व नगर निगम की कार्यप्रणाली पर जताई कड़ी आपत्ति

0 55

व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: लखनऊ व्यापार मंडल, एलडीए व नगर निगम की कार्यप्रणाली पर जताई कड़ी आपत्ति

लखनऊ: लखनऊ व्यापार मंडल की कार्यकारी समिति की बैठक आज व्यापार भवन, गौतम बुद्ध मार्ग पर अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने किया। बैठक में शहर के विभिन्न बाजारों से आए व्यापारियों ने एलडीए एवं नगर निगम की नीतियों के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया और कहा कि लगातार नोटिस जारी करके पुराने व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है, जो अनुचित है।बुद्धेश्वर परिक्षेत्र के प्रभारी राम शंकर राजपूत ने बताया कि 35 वर्ष पूर्व बनी दुकानों को एलडीए द्वारा नोटिस भेजे जा रहे हैं, जबकि व्यापारी वर्षों से किराया एवं कर समय पर जमा कर रहे हैं। इसे उन्होंने व्यापारियों के प्रति उत्पीड़न की कार्रवाई बताया। इसी प्रकार चारबाग, गुरुनानक मार्केट, अमीनाबाद और मोहन मार्केट के व्यापारियों ने भी अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि उनकी दुकानें लगभग 70 वर्ष पुरानी हैं, इसलिए नगर निगम द्वारा इन्हें स्वामित्व (मालियत) का अधिकार प्रदान किया जाना चाहिए। उन्होंने नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा व्यापारियों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार और मनमानी पर भी चिंता व्यक्त की।बैठक की अध्यक्षता करते हुए अमरनाथ मिश्रा ने कहा,सरकार स्वदेशी अपनाने की बात करती है, लेकिन 70 वर्ष पुरानी स्वदेशी दुकानों को स्वदेशी मान्यता क्यों नहीं दी जा रही? जब हमारी दुकानें ही स्वदेशी होंगी, तभी उनमें बिकने वाला सामान भी स्वदेशी होगा।”उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एलडीए व नगर निगम द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं रोका गया, तो लखनऊ व्यापार मंडल एक व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक हो तो मंडल चरणबद्ध आंदोलन चलाएगा और शासन-प्रशासन के समक्ष इस विषय को प्रमुखता से उठाया जाएगा।बैठक में प्रमुख रूप से राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अमरनाथ मिश्रा, पवन मनोचा, देवेन्द्र गुप्ता, अनुराग मिश्रा, अभिषेक खरे, भारत भूषण गुप्ता, शशी शुक्ला, सुशील तिवारी, सुमित गुप्ता, प्रियंक गुप्ता, निहारिका सिंह (अध्यक्ष, महिला व्यापार मंडल प्रकोष्ठ), इमरान कुरैशी, अरुण अवस्थी, अचल मल्होत्रा, जी.एस. सेठी, राजेश वर्मा, नीलेश टाटा, मोहम्मद सफीक, विशाल अग्रवाल, शेर सिंह, रविन्द्र यादव, विजय निर्वाण, पिंटू गुप्ता, राजू शुक्ला, सिद्धार्थ गुप्ता, अजय सक्सेना सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.